पटना , अक्टूबर 08 -- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकप्रिय नेता स्व. रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

श्री कुमार ने कहा कि समाज के वंचित, शोषित एवं कमजोर वर्गों के उत्थान तथा सामाजिक न्याय के लिए श्री पासवान ने अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनका निधन देश और विशेष रूप से सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए अपूरणीय क्षति था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित