पटना , सितम्बर 27 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महान समाज सुधारक एवं ब्रह्म समाज के संस्थापक राजा राममोहन राय की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन किया और उनके सामाजिक सुधार के प्रयासों को स्मरण किया।
श्री चौधरी ने रविवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी संदेश में कहा कि सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध राजा राममोहन राय का संघर्ष तथा समाज में जागरूकता और सुधार के लिए किए गए उनके प्रयास सदैव प्रेरणादायी रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजा राममोहन राय ने अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ जागरूकता पैदा करने तथा सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। उनके प्रयासों ने सामाजिक चेतना को नई दिशा दी।
उल्लेखनीय है कि श्री राय का जन्म 22 मई 1772 को बंगाल में हुआ था। वे समाज सुधारक, शिक्षाविद और पत्रकार के रूप में भारतीय नवजागरण के प्रमुख व्यक्तित्वों में शामिल थे। उन्होंने सती प्रथा के उन्मूलन के लिए महत्वपूर्ण अभियान चलाया और 1828 में ब्रह्म समाज की स्थापना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित