अकोला , अगस्त 09 -- संत गाडगे बाबा के आदर्शों को सहेजने और उनका प्रसार करने में अपना जीवन समर्पित करने वाले वरिष्ठ समाजसेवी बापूसाहेब देशमुख का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

श्री देशमुख ने अमरावती जिले के चांदुर बाजार तालुका स्थित नागरीवाड़ी में अंतिम सांस ली। यह स्थान संत गाडगे बाबा की समाधि स्थल से जुड़ा हुआ है। वे मुंबई स्थित गाडगे बाबा मिशन के उपाध्यक्ष के रूप में सेवा दे रहे थे।

श्री देशमुख को संत गाडगे बाबा के साथ करीब से काम करने का अवसर मिला था और उन्होंने गाडगे बाबा के सामाजिक सुधार अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने संपूर्ण महाराष्ट्र में स्थापित स्कूलों, आश्रमशालाओं और धर्मशालाओं के माध्यम से गरीबों और वंचितों के उत्थान के प्रयासों में बड़ा योगदान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित