अहमदाबाद , फरवरी 27 -- होली पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए तथा उनकी सुविधा के लिए पश्चिम रेलवे ने साबरमती एवं दानापुर के मध्य विशेष किराये पर होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

मंडल रेल प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि विवरण इस प्रकार है। ट्रेन संख्या 09427/09428 साबरमती-दानापुर-साबरमती स्पेशल (विशेष किराये पर) (02 ट्रिप): ट्रेन संख्या 09427 साबरमती-दानापुर स्पेशल एक मार्च रविवार को साबरमती से प्रातः 0850 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन सोमवार 1730 बजे दानापुर पहुंचेगी।

ट्रेन संख्या 09428 (दानापुर-साबरमती स्पेशल): दो मार्च सोमवार को दानापुर से रात्रि 2240 बजे प्रस्थान करेगी तथा तीसरे दिन बुधवार प्रातः 0645 बजे साबरमती पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, मारवाड़ जंक्शन, अजमेर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, टूंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर एवं आरा स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन संख्या 09427 की बुकिंग तत्काल प्रभाव से सभी यात्री आरक्षण केन्द्रों तथा आईआरसीटीसी की अधिकृत वेबसाइट पर प्रारंभ कर दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित