नयी दिल्ली , मार्च 18 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता साध्वी निरंजन ज्योति ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (ओबीसी) का अध्यक्ष बनाए जाने के बाद बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया।
साध्वी निरंजन ज्योति ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में खुद यह जानकारी दी और यह दायित्व सौंपने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
ओबीसी अध्यक्ष पद का दायित्व संभालने के बाद उन्होंने इस दौरान उनके स्वागत के लिए मौजूद प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाए और कुछ फोटो शेयर किये। प्रशंसकों ने इस दौरान माला पहनाकर और तालियां बजाकर उनका स्वागत किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित