हरिद्वार , अक्टूबर 22 -- उत्तराखंड में हरिद्वार के पतंजलि विश्वविद्यालय में 29 से 31 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय की प्रति-कुलपति साध्वी डॉ. देवप्रिया तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रही हैं। सम्मेलन में भारतीय शास्त्रीय संगीत, नृत्य और विभिन्न राज्यों की लोककलाओं की प्रस्तुतियों के माध्यम से 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित