श्रीगंगानगर , सितम्बर 27 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में रविवार को हुए व्यापार मंडल के चुनाव में संदीप सिंगला अध्यक्ष और पुनीत गुप्ता सचिव निर्वाचित हुए।

अपराह्न तीन बजे तक मतदान चला। इस दौरान 168 में से 165 सदस्यों ने मतदान किया।

चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मेंद्र शर्मा और कुंदनलाल चुघ ने बताया कि अध्यक्ष पद पर संदीप सिंगला को 110 एवं सुरेन्द्रकुमार अग्रवाल को 54 मत मिले, जबकि सचिव पद पर पुनीत गुप्ता को 101, प्रवीण धींगड़ा (बबलू) को 62 मत मिले।

इन दोनों पदों के लिए दो-दो उम्मीदवारों में सीधा मुकाबला था। एक मतदाता ने मतपत्र पर मोहर नहीं लगाई। विजयी प्रत्याशियों का नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप खीचड़ सहित कई लोगों ने अभिनंदन किया। विजयी जुलूस भी निकल गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित