लखनऊ , अगस्त 22 -- मेजबान उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों ने तृतीय डब्लूएमएसकेएफ ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप-2026 के पहले दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में सात स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं गोवा के खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

चैंपियनशिप का आयोजन वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन इंडिया के तत्वावधान में वर्ल्ड मॉडर्न शोतोकान कराटे फेडरेशन उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में किया जा रहा है।

पहले दिन के प्रमुख परिणामकैडेट बालक कुमिते (57 किग्रा से कम): उत्तर प्रदेश के मानस तिवारी ने स्वर्ण और प्रखर पांडेय ने रजत पदक जीता। गोवा के समर्थ बोरकर और उत्तर प्रदेश के रणवीर सिंह को कांस्य पदक मिला।

सब-जूनियर बालक कुमिते (10 वर्ष, 35 किग्रा से कम): उत्तर प्रदेश के नैतिक यादव ने स्वर्ण, रियांश सक्सेना ने रजत तथा माधव और तात्या सिंह ने कांस्य पदक जीते।

कैडेट बालक कुमिते पूल बी (52 किग्रा से कम): उत्तर प्रदेश के सौरभ सेन ने स्वर्ण, नैतिक यादव ने रजत तथा प्रिंस कुमार और सार्थक चौरसिया ने कांस्य पदक जीते।

कैडेट बालक कुमिते (45 किग्रा से कम): उत्तर प्रदेश के प्रिंस ने स्वर्ण और किशन सोनकर ने रजत पदक जीता। पवन कुमार को कांस्य पदक मिला।

कैडेट बालक कुमिते पूल ए (52 किग्रा से कम): उत्तर प्रदेश के आदित्य सोनी ने स्वर्ण, झारखंड के अनीश उरांव ने रजत तथा उत्तर प्रदेश के योगेंद्र सिंह यादव और अथर्व राय ने कांस्य पदक जीते।

सब-जूनियर बालक कुमिते (10 वर्ष, 25 किग्रा से कम): उत्तर प्रदेश के ऋतुराज ने स्वर्ण, आदित्य यादव ने रजत तथा शिवांश गुप्ता और राजवीर तिवारी ने कांस्य पदक जीते।

कैडेट बालक काता: गोवा के वेद आंबोलकर ने स्वर्ण और उत्तर प्रदेश के संभव गुप्ता ने रजत पदक जीता। मानस तिवारी और प्रत्युष प्रसून को कांस्य पदक मिला।

सब-जूनियर बालक काता: गोवा के मोहम्मद उजैर पीरजादे ने स्वर्ण और उत्तर प्रदेश के अश्मित मिश्रा ने रजत पदक जीता। नमन यादव और दिव्यांश प्रताप सिंह को कांस्य पदक मिला।

सीनियर 18 वर्ष से अधिक बालक काता: उत्तर प्रदेश के सत्यम पटेल ने स्वर्ण और श्रेष्ठ श्रीवास्तव ने रजत पदक जीता। सुजीत यादव और मयंक हरिजन ने कांस्य पदक हासिल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित