श्रीगंगानगर , मई 16 -- राजस्थान में श्रीगंगानगर के साइबर थाने में एक बार फिर ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है।
सादुलशहर कस्बा निवासी चिमनलाल ने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उससे ऑनलाइन फ्रॉड के जरिए कुल सात लाख 18 हजार 316 रुपये की ठगी की गई है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि चिमनलाल ने अपनी शिकायत में बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने गलत पहचान बनाकर झांसा देकर उससे सात लाख रुपये से अधिक की राशि हड़प ली।
साइबर पुलिस ने शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित