जन्मदिवस 27 अप्रैल के अवसर परमुंबई, 27 अप्रैल(वार्ता)भारतीय सिनेमा जगत में जोहरा सहगल का नाम एक ऐसी अभिनेत्री-डांसर के तौर पर याद किया जायेगा जिन्होंने लगभग सात दशक तक अपने अभिनय से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया।
विलक्षण प्रतिभा और उर्जा से भरपूर जोहरा सहगल एक ऐसी अभिनेत्री थी, जिन्होंने फिल्मी दुनिया की चार पीढि़यों पृथवीराज कपूर से लेकर रणबीर कपूर के साथ भी काम किया।
27 अप्रैल 1912 को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जन्मीं जोहरा का जीवन के प्रति उत्साह और उनके मोहक अंदाज देखते ही बनता था। जोहरा सहगल जब एक साल की थी तब उनकी बांई आंख की रोशनी चली गई। उस समय तीन लाख पाउंड खर्च कर लंदन के एक अस्पताल में इलाज कराया गया और आंख की रोशनी लौटी। जोहरा की पढ़ाई लड़कों की स्कूल में हुई इसलिए उनका स्वभाव अल्हड़ था।बताया जाता है कि जोहरा स्कूली दिनों में पेड़ों पर चढ़ जाया करती और लड़कों जैसी शरारत करती थी।
जोहरा का मतलब है गुणी और हुनरमंद स्त्री। वर्ष 1929 में मैट्रिक और 1933 में स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद जोहरा ने डांसर बनने का सोचा।जोहरा ने जर्मनी में उदयशंकर का शिव-पार्वती नृत्य देखा और उनके अलमोड़ा स्कूल में शमिल हो गईं।ख्वाजा अहमद अब्बास ने जोहरा सहगल को ...भारत की इंसाडोरा डंकन.. कहा था।
जोहरा सहगल ने अपने करियर की शुरूआत बतौर डांसर के रूप में वर्ष 1935 में उस जमाने के जानेमाने डांसर उदय शंकर के साथ की।उदय शंकर के साथ जोहरा सहगल ने जापान.मिस्र.यूरोप और अमेरिका सहित कई देशें में अपने डांस कार्यक्रम पेश किए।वर्ष 1942 में जोहरा सहगल ने वैज्ञानिक.पेंटर और डांसर कमलेशवर सहगल से शादी कर ली।
. बतौर अभिनेत्री जोहरा सहगल ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1946 में प्रदर्शित फिल्म धरती के लाल से की। इप्टा के सहयोग से बनी ख्वाजा अहमद अब्बाद निर्देशित पहली फिल्म धरती के लाल से बलराज साहनी ने भी बतौर अभिनेता अपने करियर का आगाज किया था।इसी वर्ष जोहरा सहगल को एक और फिल्म नीचा नगर में भी काम करने का अवसर मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित