उदयपुर , मार्च 09 -- राजस्थान में उदयपुर जिले के मांडवा एवं फतहनगर पुलिस थाना क्षेत्रों में पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत कार्रवाई करते हुये करीब सात किलोग्राम अफीम के पौधे एवं आधा किलोग्राम अफीम बरामद करके एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने सोमवार को बताया कि मांडवा थाना क्षेत्र में पुलिस दल ने आम्बा, सामोली गांव में एक खेत से करीब सात किलोग्राम अफीम के पौधे बरामद किये। वहीं फतहनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़कर उससे 576 ग्राम अफीम बरामद की।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में नशीले द्रव्य एवं मादक पदार्थ (एनडीपीएस) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित