शेनझेन (चीन) , सितंबर 05 -- भारत के सात्विकसराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी जोड़ी ने शानिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए चाइना मास्टर्स के युगल के फाइनल में जगह बना ली है। आज यहां खेले गये सेमीफाइनल में सात्विक और चिराग की जोड़ी ने मलेशिया के नूर मोहम्मद अज्रियन और टैन वी किओंग की जोड़ी को 21-16, 18-21, 21-11 से हराकर चाइना मास्टर्स के फाइनल में प्रवेश किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित