चंडीगढ़ , जून 19 -- नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ आयुर्वेदा , पंचकूला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सात्विक आहार 'अन्नम' थाली निर्माण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पौष्टिक और संतुलित भोजन के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को फास्ट फूड के दुष्प्रभावों से जागरूक कर आयुर्वेद आधारित खानपान को बढ़ावा देना था।
आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों और संस्थान के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने दालें, मोटा अनाज, हरी सब्जियां, मौसमी फल, सलाद, अंकुरित अनाज और पारंपरिक भारतीय व्यंजनों से सुसज्जित सात्विक थालियां तैयार कीं। इन व्यंजनों में आयुर्वेदिक सिद्धांतों और मौसमानुकूल पोषण का विशेष ध्यान रखा गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित