नयी दिल्ली , अगस्त 19 -- स्कॉटलैंड की पुरुष डबल्स जोड़ी एलेक्जेंडर डन और एडम प्रिंगल ने डन के दाहिने टखने की चोट के कारण बीडब्ल्यूऍफ़ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है।

राउंड ऑफ़ 32 में उनके प्रतिद्वंद्वी, पांचवीं वरीयता प्राप्त भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को राउंड ऑफ़ 16 में वॉकओवर मिल गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित