चंडीगढ़ , मार्च 09 -- हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि साढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के चौतांग नाला, सोम नदी और नकटी नदी की गाद निकालने का प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है।

सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी सोमवार को सदन में पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दे रही थीं।

उन्होंने बताया कि चौतांग नाला में बुर्जी संख्या 3000 से 48000 तक गाद निकालने का अनुमान तैयार किया जा रहा है। इस कार्य को 30 जून 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि सोम नदी से गाद निकालने के लिए टेंडर जारी किए गए थे, लेकिन एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) ने 11 फरवरी 2026 को इस काम पर रोक लगा दी। मामले की अगली सुनवाई 15 मई 2026 को निर्धारित है, इसलिए फिलहाल टेंडर रद्द कर दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित