आइची नागोया , सितंबर 25 -- साजन प्रकाश मेंस 200 मीटर बटरफ्लाई फाइनल में 1:58.42 के समय के साथ सातवें स्थान पर रहे, और इसी के साथ एशियन गेम्स में भारत का तैराकी अभियान समाप्त हो गया।

ऋषभ दास ने तोड़ा 200 मीटर बैकस्ट्रोक का नेशनल रिकॉर्ड, छठे स्थान पर रहेऋषभ दास ने मेंस 200 मीटर बैकस्ट्रोक इवेंट में अपना ही नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने फ़ाइनल में 1:58.77 का समय दर्ज किया और छठे स्थान पर रहे। उन्होंने इस साल की शुरुआत में बनाए गए अपने 1:59.84 के पिछले रिकॉर्ड में एक सेकेंड से ज्यादा का सुधार किया। उनके साथी तैराक उत्कर्ष पाटिल फाइनल में 2:00.94 समय के साथ सातवें स्थान पर रहे।

अनीश सुनील और दक्षन शशिकुमार 400 मीटर फीस्टाइल फाइनल में जगह नहीं बना पाएअनीश सुनील और दक्षन शशिकुमार हीट में क्रमशः 17वें और 18वें स्थान पर रहने के कारण मेंस 400 मीटर फ़्रीस्टाइल फाइनल में जगह नहीं बना पाए। अनीश सुनील ने 3:58.08 का समय दर्ज किया, जबकि दक्षन शशिकुमार ने 3:58.73 का समय लिया। फाइनल के लिए केवल टॉप 10 स्विमर्स ने क्वालीफाई किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित