सागर , अप्रैल 02 -- मध्यप्रदेश के सागर जिले के मालथौन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परसोन पठारी निवासी राजा राजपूत अपने परिवार के साथ बाइक से दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान मालथौन थाना के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सरोज रानी राजपूत (55) और उनकी बेटी रश्मि राजपूत (35), निवासी देवपुरा, की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। हादसे में राजा राजपूत (57) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित