सागर , मई 4 -- मध्यप्रदेश में सागर जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल ने गर्भवती महिलाओं के पंजीयन में संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं।
समीक्षा बैठक में मिशन अंकुर कार्यक्रम की प्रगति का आकलन करते हुए कलेक्टर ने जिन ब्लॉकों की स्थिति कमजोर पाई गई, वहां सुधार के निर्देश शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि गर्भवती माताओं का पंजीयन और सभी प्रशिक्षण समय पर सुनिश्चित किए जाएं, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर ने एनीमिया जांच में धीमी प्रगति, फूड बास्केट के वितरण में लापरवाही, टीबी पंजीयन में कमी तथा पोषण पुनर्वास केंद्रों में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि नहीं होने पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को वेतन वृद्धि रोकने के नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित