आइची नागोया , सितम्बर 24 -- भारत की साक्षी चौधरी का एशियन गेम्स कैंपेन तब खत्म हो गया जब वह महिलाओं के 51किग्रा के राउंड ऑफ़ 16 में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन कज़ाकिस्तान की अलुआ बाल्किबेकोवा से 3-2 से हार गईं। साक्षी ने इससे पहले ओलंपिक ब्रॉन्ज़ मेडलिस्ट फिलीपींस की आइरा विलेगास पर 5-0 की एकतरफा जीत के साथ अपने कैंपेन की शुरुआत की थी।

इससे पहले भारत के सुमित कुंडू को मेंस 70किग्रा राउंड ऑफ 16 मुकाबले में इराक के अली कासिम हमदान अल-सराय के खिलाफ घुटने में चोट लगने के कारण बाहर होना पड़ा।

सुमित कुंडू ने बेहतरीन शुरुआत की थी और मुकाबले में आगे चल रहे थे, लेकिन घुटने की चोट के कारण भारतीय बॉक्सर के आगे न खेल पाने पर रेफरी को मुकाबला रोकना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित