नयी दिल्ली , सितंबर 17 -- भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने भारत की सीनियर जूडो टीम के लिए जापान की सुकुबा यूनिवर्सिटी में विदेशी प्रशिक्षण शिविर का इंतजाम किये है। यह तैयारी आइची-नागोया में होने वाले 2026 एशियाई खेलों और बाकू में होने वाली विश्व जूडो चैंपियनशिप के लिए है।

14 सदस्यों का एक भारतीय दल दो अक्टूबर तक सुकुबा यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण (प्री-गेम्स) कार्यक्रम में हिस्सा ले रहा है। इस दल में 11 जूडो खिलाड़ी - एक पुरुष और 10 महिला एथलीट - और तीन कोच शामिल हैं। इन 11 जूडो खिलाड़ियों में से तीन - अस्मिता डे (महिला -48 किग्रा), यामिनी मौर्य (महिला -57 किग्रा) और तखेलंबम इनुंगनबी (महिला -70 किग्रा) एशियाई खेलों की टीम का हिस्सा हैं। अस्मिता 30 सितंबर को मुकाबला करेंगी, जबकि यामिनी और इनुंगनबी एक अक्टूबर को नागोया के आइची इंटरनेशनल एरिना (आईजी एरिना) में मैट पर उतरेंगी।

यह विदेशी प्रशिक्षण शिविर इंटरनेशनल कैलेंडर के एक अहम पड़ाव पर हो रहा है, क्योंकि आइची-नागोया में एशियाई खेलों के ठीक बाद 4 से 11 अक्टूबर तक बाकू में विश्व जूडो चैंपियनशिप होगी। बाकू टूर्नामेंट में कुल 10 जूडो खिलाड़ी - एक पुरुष और नौ महिलाएं - हिस्सा ले रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित