अलवर , अप्रैल 15 -- राजस्थान में अलवर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने साईबर ठगों को कमीशन पर बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि साईबर ठगी में प्रयुक्त संदिग्ध बैंक खाताधारकों (म्यूल अकाउण्ट) के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी सहायता से धींवरबास जातपुर गांव में दबिश देकर साईबर ठगों को कमीशन पर बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले सुरेन्द्र सैनी मालाखेडा को गिरफ्तार किया गया।
गोविंदगढ़ थाना पुलिस ने साईबर ठगों को कमीशन पर बैंक खाता उपलब्ध कराने वाले एक अन्य आरोपी हाकमदीन को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित