मिर्जापुर , मार्च 20 -- उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा ने मिर्जापुर में साइबर गिरोह के आठ सदस्यों की गिरफ्तारी के लिये जिले की पुलिस की पीठ थपथपाई है। दरअसल, मिर्जापुर पुलिस ने लालगंज थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले डीसीएम में छिपा कर ले जा रहे 11,605 पुराने और खराब मोबाइलों को बरामद कर अंतरराज्यीय साईबर ठग गिरोह के आठ सदस्यों को धर दबोचा था। प्रदेश पुलिस प्रमुख ने जिले की पुलिस की प्रशंसा करते हुए एक लाख रुपए नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित