पंचकूला , अगस्त 10 -- हरियाणा के पंचकूला में साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 68 हजार रुपये वापस करवाए हैं।

सोमवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार साइबर अपराध थाना हिसार की टीम ने ठगी से जुड़े बैंकिंग लेन-देन की जानकारी जुटाकर समय रहते आवश्यक कार्रवाई की, जिसके बाद पूरी ठगी की रकम पीड़ित को वापस मिल गई।

पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के निर्देश तथा सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक मुदगिल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में की गई। मामले की जांच उपनिरीक्षक हरजिंदर सिंह ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित