श्रीगंगानगर , अप्रैल 21 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के भादरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के बैंक खाते का साइबर ठगी के लिए उपयोग करने का मामला सामने आया है।

पुलिस सू्त्रों ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में साेमवार रात को अजय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि अजय का स्टेट बैंक आफ इंडिया की भादरा में गांधी पार्क शाखा में बैंक खाता है इस बैंक खाते के खिलाफ अलग-अलग कुल तीन शिकायतें पोर्टल पर दर्ज पाई गई। इस खाते का इस्तेमाल साइबर ठगी में पाया गया। इस मामले की जांच भादरा के थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक हनुमानराम बिश्नोई कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित