श्रीगंगानगर , मई 21 -- राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के भादरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के लिए दो व्यक्तियों के तीन बैंक खाते इस्तेमाल किए जाने का खुलासा हुआ है।

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि साइबर ठगी की पोर्टल पर दर्ज हुई शिकायतों से इन बैंक खातों के बारे में पता चला। जांच पड़ताल के बाद मनीष और भीमसिंह के खिलाफ मामले दर्ज किए गए।

पुलिस ने बताया कि मनीष का एक बैंक खाता हरियाणा के हिसार में बस अड्डा के पास एसबीआई की शाखा में है और दूसरा बैंक भादरा में एक्सिस बैंक की शाखा में है। इन दोनों बैंक खातों का साइबर ठगी में इस्तेमाल हुआ है। इनसे संबंधित कुल छह शिकायतें पोर्टल पर पाई गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित