अलवर , सितम्बर 28 -- राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिले के जैरोली थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में विशेष अभियान के तहत 10 इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर पुलिस की ओर से दो हजार से लेकर 10 हजार रुपए तक के इनाम घोषित थे। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी अलग-अलग मामलों में फरार थे। पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर इन्हें गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने सोमवार को बताया कि आरोपियों की पहचान गुफरान (25), राहुल (22), रहीस (32), तारीफ (30), आलम (20), शाहरुख (24), जाकर (32), असफाक, साहिल और शाहिद के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित