अलवर , मई 11 -- राजस्थान में जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश ने कहा है कि साइबर ठगी के मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है, और अगर कोई पुलिसकर्मी इसमें लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी है।
दो दिन के दौरे पर सोमवार को अलवर पहुंचे श्री प्रकाश ने पत्रकारों से कहा कि कुछ पुलिसकर्मी इन मामलों में निलम्बित भी हुए हैं। उन्होंने कहा की खैरथल तिजारा और अलवर में पुलिस साइबर ठगी के खिलाफ विशेष अभियान चला रही है, उसके अच्छे परिणाम भी सामने आये हैं।
हाउस अरेस्ट ठगी के संबंध में पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि हाउस अरेस्ट जैसी कोई चीज नहीं होती, यह कमजोर आत्मविश्वास की बात है।
श्री प्रकाश ने एक्सप्रेस-वे और राष्ट्रीय राजमार्ग पर लेन ड्राइविंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि यहां कर्मचारियों की कमी है और राजमार्ग मोबाइल दल बनाने पर चर्चा की गयी है। उन्होंने कहा कि राजमार्गों पर जितनी भी दुर्घटनायें होती हैं, उनमें पहले सहायता की जरूरत होती है। मामले तो बाद में भी दर्ज हो सकते हैं। जहां अनुशासन कम है, वहां हादसे ज्यादा होते हैं।
उन्होंने गोविंदगढ़ और कोतवाली थाने पर पथराव के संबंध में उन्होंने कहा कि पुलिस का इकबाल बुलंद है ऐसी घटनाएं होती रहती है। जहां गोविंदगढ़ के मामले में जांच चल रही है। इस मामले के आरोपी गिरफ्तार भी हुए हैं। एक ही थाने पर पुलिस कर्मियों की काफी लंबे समय तक तैनाती के संबंध में उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों की भी तबादला नीति बनी हुई है, इसके लिए निर्देशित किया गया है कि जो नीति के विपरीत काफी लंबे समय तक ठहरे हुए हैं उनके तबादले किये जायें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित