अलवर , अगस्त 23 -- राजस्थान में अलवर में साइबर थाना पुलिस ने बैंक खाते से एक लाख 75 हजार रुपये की धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अलवर सुधीर चौधरी ने रविवार को बताया कि परिवादी के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने साइबर ठगी के जरिए एक लाख 75 हजार रुपये निकाल लिए थे। इस संबंध में साइबर थाना में मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू की।

उन्होंने बताया कि पुलिस दल ने तकनीकी अनुसंधान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए अतीक अहमद (35) निवासी ग्राम हजरतपुर, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ करके साइबर ठगी में उसकी भूमिका और उससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित