अलवर , सितम्बर 18 -- राजस्थान में खैरथल-तिजारा जिला पुलिस ने साइबर ठगी के मामलों में लंबे समय से फरार दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि जैरोली थाना पुलिस और जिला विशेष दल (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपये के इनामी समयदीन उर्फ बकरा और पांच हजार रुपये के इनामी मुबारिक को धर दबोंचा।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी सोशल मीडिया के विभिन्न मंचों पर फर्जी विज्ञापन डालकर आम जनता को अपने जाल में फंसाते थे और उनके साथ लाखों की ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित