अलवर , सितम्बर 26 -- राजस्थान में अलवर के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी में संलिप्त पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन और पांच सिम बरामद किये हैं। मोबाइल फोन की जांच में साइबर ठगी से जुड़े साक्ष्य मिले हैं।
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने शनिवार को बताया कि आरोपी पुराने सिक्के और नोट खरीदने के विज्ञापन देकर लोगों को झांसे में लेकर रकम ऐंठते थे। इसके अलावा लोगों को वीडियो कॉल करके कथित तौर पर न्यूड वीडियो की स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने और उसे वायरल करने की धमकी देकर भी पैसे वसूलने का आरोप है। कार्रवाई के बाद पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान अरबाज (24), फिरोज खान (24), साहिल खान (22), इरफान (20) और इन्सार (22) के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित