नैनीताल , मार्च 31 -- त्तराखंड में पूर्व केंद्रीय मंत्री और नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने नैनीताल के रातीघाट, मंगोली और बजून क्षेत्र में प्रस्तावित विदेशी मदिरा की दुकान खोलने का विरोध करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इसे निरस्त करने की मांग की है।
उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री से दूरभाष पर वार्ता करने के साथ ही पत्र भी प्रेषित किया है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में शराब की दुकान खोलने की प्रक्रिया शासन स्तर पर चल रही है, जिसका स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रातीघाट, मंगोली और बजून प्रमुख ग्रामीण बाजार हैं, जहां आसपास के कई गांवों के लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए आते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित