टिहरी , दिसंबर 06 -- प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं के तहत पूरे देश में आयोजित किए जा रहे सांसद खेल महोत्सव 2025 का आगाज़ टिहरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में 12 दिसंबर से होने जा रहा है। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए तैयारी तेज़ कर दी गई है।

सांसद अनिल बलूनी द्वारा 27 नवंबर को जारी पत्र में मुकेश कोहली को गढ़वाल संसदीय क्षेत्र में होने वाले खेल महोत्सव का संयोजक नियुक्त किया गया है।

शनिवार को कोहली ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव के तहत खो-खो, कबड्डी, एथलेटिक्स, पिट्दू, टेबल टेनिस, फुटबॉल, वालीबॉल और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलों का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

महोत्सव का भव्य शुभारंभ 12 दिसंबर को पौड़ी में सांसद अनिल बलूनी द्वारा किया जाएगा। आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु टिहरी गढ़वाल जिले के विभिन्न विभागाध्यक्षों को आवश्यक दायित्व सौंपे गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित