ईटानगर , अप्रैल 13 -- अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(सेवानिवृत) के टी परनायक ने सांगकेन पर्व के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए शांति, करुणा और सद्भाव के मार्ग पर चलने का आह्वान किया है।
उन्होंने सोमवार को अपने संदेश में कहा कि यह पर्व भगवान गौतम बुद्ध के दिखाए मार्ग से प्रेरित होकर जीवन में शुद्धता और सकारात्मकता लाने का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि इस उत्सव में भगवान बुद्ध की प्रतिमाओं का स्नान, पूजा-अर्चना और जल छिड़ककर शुभकामनाएं देने की परंपरा शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित