बैतूल , जनवरी 25 -- मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में सहारा कंपनी में निवेश कर राशि दोगुनी करने का झांसा देकर 5 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में सारणी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार जिले के राजेगांव खापा निवासी नानू मवासे (67) ने थाना सारणी में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी सर्वदेव ओझा निवासी अस्पताल कॉलोनी पाथाखेड़ा ने 4 अक्टूबर 2021 को सहारा कंपनी में निवेश कराने के नाम पर उनसे चेक के माध्यम से 5 लाख रुपये ले लिए थे। बाद में नानू ने बैंक से जानकारी ली तो पता चला कि यह राशि सहारा कंपनी में जमा न होकर आरोपी के निजी खाते में गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित