सहारनपुर , अक्टूबर 08 -- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में मादक पदार्थों व नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे आपरेशन सवेरा अभियान के अन्तर्गत गागलहेडी क्षेत्र के हिडन नदी के पुल के पास से 55 लाख रूपये की अवैध स्मैक सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी बेहट शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि सहारनपुर के गागलहेडी के हिन्डन नदी के पुल के पास अभियुक्त अब्दुल रहमान उर्फ मोनू को 284 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर थाना गागलहेडी मे अभियोग पंजीकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि इस अभियुक्त कि विरुद्ध अन्य थानो पर भी क ई अभियोग पंजीकृत है। श्री शर्मा ने बताया कि बरामद हुई 284 ग्राम अवैध स्मैक की अनुमानित कीमत 55 लाख रुपये है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित