सहारनपुर , अक्टूबर 11 -- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में इब्राहिम ग्राम के पास पुलिस ने मुठभेड़ के दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया।

क्षेत्रधिकारी नकुड जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्तों कि गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सरसावा में पॉक्सो अधिनियम में वांछित कृष्णाराम और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में वांछित घायल हो जाने पर गिरफ्तार कर लिया गया। वहा से इलाज के लिये उसे जिला अस्पताल उपचार के लिये भेज गया।

उन्होंने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा .32 बोर मय 01 जिन्दा / 03 खोखा कारतूस .32 बोर एवं 01 मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट बरामद हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित