सहारनपुर , जुलाई 3 -- उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले की बिहारीगढ पुलिस टीम ने चार नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 37.71 ग्राम कोकीन बरामद की।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह पुलिस ने चैकिंग के दौरान अमन सिंह, अभिषेक, विवेक और राजू को गिरफ्तार कर उनके पास से 37.71 ग्राम अवैध कोकीन व घटना मे प्रयुक्त एक कार बरामद की । बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि यह कोकीन वे चारों दिल्ली हौज खास से एक व्यक्ति से 05-05 ग्राम के हिसाब से लेकर आये थे लेकिन पुलिस ने उन्हे चैकिंग के दौरान पकड़ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित