सहारनपुर , अगस्त 30 -- उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद की थाना कोतवाली नगर पुलिस ने कानून एवं शान्ति व्यवस्था भंग की आशंका के दृष्टिगत छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर राजीव कौशिक के कुशल नेतृत्व में आज थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चैकिंग व गश्त के दौरान चार अभियुक्तों दिलदार पुत्र दिलावर निवासी मदरसा वाली मस्जिद नूबस्ती थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर, विलाल पुत्र दिलावर निवासी मदरसा वाली मस्जिद नूबस्ती थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर, अलिमा पत्नी दिलावर निवासी मदरसा वाली मस्जिद नूबस्ती थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर, हिना पुत्री कलीम निवासी मदरसा वाली मस्जिद नूबस्ती थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर वादिया गुलनाज पत्नी गुलाल निवासी मदरसा वाली मस्जिद नूबस्ती थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर के साथ लडाई झगडा कर आमदा-फसाद हो रहे थे तथा दो अभियुक्तगण अमित कुमार पुत्र रंजीत निवासी मौहल्ला इन्द्रा कैम्प कालोनी थाना को0 नगर जनपद सहारनपुर व विशाल कुमार पुत्र रंजीत निवासी मौहल्ला इन्द्रा कैम्प कालोनी थाना को0 नगर जनपद सहारनपुर जो वादिया रानी के साथ बेबजह गाली-गलौज कर आमदा-फसाद हो रहे थे, जिस कारण उपरोक्त अभियुक्तगण को थाना क्षेत्र से कानून एवं शान्ति व्यवस्था भंग की आशंका के दृष्टिगत गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्तगणों के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित