सहारनपुर , अक्टूबर 10 -- सहारनपुर जिले की थाना चिलकाना पुलिस ने अवैध खनन के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुये बिना रॉयल्टी/ओवरलोड दो वाहन डम्परों को सीज किया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी अक्षय शर्मा के नेतृत्व में आज राजस्व टीम के साथ थाना चिलकाना पुलिस द्वारा अवैध खनन सामग्री के परिवहन की रोकथाम के लिये सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान चिलकाना दुमझेडा मार्ग से दो वाहनों को बिना रायल्टी व ओवरलोड खनन सामग्री का अवैध रूप से परिवहन करते पाये जाने के कारण मय अवैध खनन सामग्री के सीज कर थाना परिसर में खड़ा करा लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित