सहारनपुर , अक्टूबर 25 -- सहारनपुर में थाना देवबंद पुलिस ने हत्या के मुकदमें में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है एवं एक बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण में लिया गया है, कब्जे से आलाकत्ल डंडा बरामद हुआ है। दिनांक 23.10.2026 को प्रवीण कुमार पुत्र कालू सिंह निवासी मौ0 मुण्डिया पट्टी ग्राम रणखन्डी थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर ने विपक्षी अरूण पुत्र जसपाल तथा उसका पुत्र निवासीगण मौ0 मुण्डिया पट्टी ग्राम रणखण्डी थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर द्वारा वादी के भतीजे के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने व जान से मारने की नीयत से सिर में चोट पहुंचाने जिससे वादी के भतीजे की उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने तथा जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसके आधार पर मु0अ0सं0- 742/2026 धारा 103(1)/ 352/115(2)/351(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया।

क्षेत्राधिकारी देवबंद के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक संदीप बालियान थाना देवबंद के कुशल नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना देवबन्द पुलिस ने मुकदमा उपरोक्त में हत्या की घटना में वांछित अभियुक्त अरूण पुत्र जसपाल नि0 मौ0 मुण्डिया पट्टी ग्राम रणखण्डी थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर व एक बाल अपचारी को ग्राम रणखण्डी से हाजीपुर मौजा खडंजा मार्ग पर नाले से पहले थाना देवबन्द से गिरफ्तार/संरक्षण में लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त एक डन्डा बरामद हुआ है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि दिनांक 22.10.2026 की शाम को मेरा पुत्र ट्यूशन पढके घर वापस आ रहा था। तो पूर्व में हुयी बच्चों की कहाँसुनी को लेकर मेरे पुत्र व मनु प्रताप में कहाँसुनी हो रही थी। और में भी इत्फाक से किसी काम से गांव में जा रहा था तो मौके पर आ गया था। कहाँसुनी व झगडे के दौरान मेरे पुत्र ने मनु प्रताप के सिर पर डण्डे से वार कर दिया जिसके कारण मनु प्रताप के सिर में चोट आई ओर खून बहने लगा। तभी मनु प्रताप के परिवार वाले भी आ गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित