सहारनपुर , अगस्त 16 -- उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद की थाना बेहट पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो शातिर नशा तस्कर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से कुल 804 ग्राम अवैध स्मैक पाऊडर (जिसकी अन्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 04 करोड 10 लाख रूपये) व एक बुलेरो कार, एक इलेक्ट्रोनिक कांटा व 2 मोबाइल फोन बरामद किए है। क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह दीक्षित के कुशल नेतृत्व में आज मुखबिर की सूचना पर थाना बेहट पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो शातिर नशा तस्कर अभियुक्तों तालिब पुत्र सलीम निवासी ग्राम असगरपुर थाना मिर्जापुर जनपद सहारनपुर एवं अमित उर्फ अनित पुत्र कटारसिह निवासी ग्राम बुठेडा थाना सरसावा जिला सहारनपुर को गंदेवड अड्डे से चिलकाना की ओर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित