सहारनपुर , अगस्त 23 -- उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जनपद की थाना कुतुबशेर, पुलिस ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की निशानदेही पर मुकदमों से सम्बन्धित 04.180 किलोग्राम तांबे का जला हुआ तार बरामद हुआ है।

गत 19 अगस्त को वादी मजरूफ अली पुत्र महफूज अली निवासी ग्राम भाउपुर थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर की तहरीर पर गत आठ अगस्त की रात को जंगल ग्राम भाऊपुर में अज्ञात चोर द्वारा वादी की टयूबवैल से स्टार्टर व समरसेबिल का तार चोरी करने के सम्बन्ध में थाना कुतुबशेर पर बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

गत 31 जुलाई को वादी सैयद एम.सुल्तान निवासी अमन विहार लेन नं0-2 निकट सांसद इमरान मसूद कोठी थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर की तहरीर पर 18 जुलाई की रात लगभग 12:30 बजे से 1:40 बजे के बीच अज्ञात चोर द्वारा निर्माणाधीन मकान की दीवारों के अंदर डाली गई विद्युत वायरिंग काटकर चोरी करने के सम्बन्ध में थाना कुतुबशेर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार त्यागी के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर थाना कुतुबशेर पुलिस द्वारा उपरोक्त मुकदमों में प्रभावी कार्यवाही करते हुए घटनाओं का खुलासा करते हुए विवेचना से प्रकाश में आये वांछित अभियुक्त मोईन पुत्र नसीम निवासी मोहल्ला एकता कालोनी छोटी नहर के पास फतेह मस्जिद थाना कुतुबशेर जिला सहारनपुर को सहारनपुर अम्बाला रोड पर सिचाई विभाग के खण्डहरों के पास से गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का अभ्यस्त अपराधी है। जिसके विरूद्ध जनपद सहारनपुर में लगभग आधा दर्जन मुकदमें दर्ज है। अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही करते हए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित