सहारनपुर , मई 18 -- सहारनपुर जिला अस्पताल में नवजात शिशुओं को संक्रमण से बचाने और उत्तम एवं सुरक्षित पोषण की इकाई का सोमवार को शुभारंभ हो गया।

जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने आज दोपहर जिला महिला अस्पताल में एलएमयू का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नवजात शिशु के स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए बेहतर सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। प्रत्येक बच्चे को जीवन की स्वस्थ शुरूआत सुनिश्चित करने के लिए इस इकाई की स्थापना की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि इस यूनिट के तहत समय से पूर्व जन्में कम भार वाले और बीमार बच्चों के लिए प्रदान की जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता को बल मिलेगा।

उन्होंने कहा कि मां का दूध नवजात शिशु के लिए सबसे उत्तम और सुरक्षित पोषण है। वह बच्चों को संक्रमण से बचाने और उन्हें शीघ्र स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह इलैक्ट्रेशन मैनेजमेंट यूनिट माताओं को उचित परार्मश, स्तनपान में सहयोग और दूध को सुरक्षित रूप से संग्रहित करने की सुविधा और भर्ती नवजात शिशुओं को सही तरीके से दूध पिलाने संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करेगी।

इस यूनिट में नवजात शिशुओं की एसएनसीयू या एमएलयू में भर्ती हैं उसकी अपनी मां का दूध संग्रहित किया जाता है। यह यूनिट नवजात शिशुओं के स्वस्थ होने और उनके जीवन रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देगी। इस दौरान अपर निदेशक डा. कुमुद, सीएमओ डा. प्रवीण, सीएमएस डा. रवि प्रकाश, जिला महिला अस्पताल की डा. इंदिरा सिंह, डा. संजय यादव, डा. नवदीप गुप्ता, डा. आईसी गुप्ता, चिकित्सालय प्रबंधक ईसा और एमयू प्रभारी प्रतिभा, रेखा, डा. मंजीत आदि उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित