सहारनपुर , अक्टूबर 18 -- सहारनपुर के जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनन्दन ने जनगणना 2027 के द्वितीय चरण कार्यक्रम के तहत तहसील सदर में सैल्फी प्वाईंट पर फोटो खिंचवाई।
जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने रविवार को बताया कि 16 नवंबर से 30 नवंबर तक स्वगणना का कार्य किया जायेगा। उन्होंने बताया कि एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणकों एवं सुपरवाईजरों द्वारा घर-घर जाकर द्वितीय चरण जनगणना कार्य किया जाएगा। पांच जनवरी से नौ जनवरी तक प्रगणकों एवं सुपरवाईजरों द्वारा पुनरीक्षण कार्य किया जाएगा।
श्री चौहान ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जनगणना में भागीदारी करें और प्रयास करें कि कोई भी नाम जनगणना से न छूटे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित