सहारनपुर , मई 4 -- सहारनपुर लकड़ी की मनमोहन नक्काशी के साथ साथ यहां के बेहद जायकेदार, सुगंधित आम दशहरी, चौसा, लंगड़ा और रामकेला के विश्वभर में जाना जाता है। जापान, यूरोप, अमेरिका जैसे मुल्कों में ऊंचे दामों पर इसका निर्यात होता है। लेकिन इस बार मौसम में चल रहे भारी बदलाव, उतार चढ़ाव और बेमौसमी बारीश एवं ओलावृष्टि से आम की फसल में 40 फीसद तक की गिरावट आने का अनुमान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित