सहारनपुर , अक्टूबर 30 -- सहारनपुर की दया शुगर मिल इस बार बिना पेराई शुरू किए ही बंद कर दी गई। मिल प्रबंधकों की ओर से बंदी का नोटिस लगा दिया गया। इससे सैकड़ों परिवारों के सामने रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया।

श्रमिक नेता अमरपाल सिंह ने आज बताया कि बड़ी संख्या में श्रमिकों ने लेबर कमिश्नर कार्यालय पर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। डिप्टी लेबर कमिश्नर ने आज श्रमिकों को भरोसा दिया कि वे उनकी समस्या का समाधान निकालने और उनके बकाया वेतन का भुगतान कराने का प्रयास करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित