सहरसा , अप्रैल 11 -- बिहार में सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की देर रात रंगनिया गांव के समीप राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 107 पर ऑटो रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान भवेश कुमार जादव के रूप में की गयी है। वह सहरसा जिले के सोनबरसा कचहरी थाना में होमगार्ड के रूप में तैनात था। वह ड्यूटी समाप्त करके बाइक से अपने घर नैनपुर लौट रहा था। पोस्टमॉर्टम कराये जाने के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित