अरवल , मई 19 -- बिहार में अरवल जिले के प्रभारी मंत्री सह पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने मंगलवार को कहा कि सहयोग शिविर प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का एक प्रभावी माध्यम है, जिससे लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा सकेगा। मंत्री दीपक प्रकाश आज अरवल जिले के कुर्था प्रखंड अंतर्गत पंचायत भवन बारा, सोनभद्र-वंशी-सूर्यपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन खड़ासीन और करपी प्रखंड अंतर्गत पंचायत सरकार भवन परियारी में आयोजित सहयोग शिविरों में शामिल हुए।
मंत्री श्री प्रकाश ने इस कार्यक्रम के दौरान जहां एक तरफ खड़ासीन पंचायत के भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा प्रदान किया वहीं बारा पंचायत के लाभार्थियों के बीच आयुष्मान कार्ड का वितरण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित