, Sept. 24 -- श्री यादव ने अच्छा काम करने वाली सहकारी समितियों को चिह्नित कर प्रोत्साहित करने तथा उनकी सफल कार्यप्रणाली को अन्य समितियों में लागू करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने नीति के तहत तत्काल किए जाने वाले कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने और उनके क्रियान्वयन की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
सहकारिता मंत्री ने सहकारी समितियों में आदर्श उपविधियों को अपनाने की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि 13 जिलों में सभी प्राथमिक कृषि साख समितियों द्वारा आदर्श उपविधियां अंगीकृत की जा चुकी हैं, जबकि शेष जिलों में प्रक्रिया जारी है।
श्री यादव ने प्राथमिक कृषि साख समितियों में नियामकीय अनुपालन और व्यवसाय के अनुश्रवण के लिए प्रखंड, जिला एवं प्रमंडल स्तर पर त्रिस्तरीय अनुश्रवण व्यवस्था विकसित करने तथा मुख्यालय स्तर पर अनुश्रवण कोषांग के गठन की कार्रवाई शीघ्र पूरी करने को कहा।
सहकारिता मंत्री ने नए क्षेत्रों में व्यवसाय विस्तार को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मखाना उत्पादक किसानों को संगठित रूप से व्यवसाय से जोड़ने के लिए 60 मखाना उत्पादक सहयोग समितियों का गठन किया गया है। शहद उत्पादन के लिए 144 प्रखंडस्तरीय शहद उत्पादक सहयोग समितियां गठित की गई हैं तथा राज्य स्तर पर बिहार राज्य शहद प्रसंस्करण एवं विपणन महासंघ का निबंधन कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित