पटना , जून 29 -- बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने सहकारिता मंत्रालय के गठन के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कहा कि सहकारिता केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि साथ मिलकर आगे बढ़ने का भारतीय संस्कार है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस दिन को भारत के सहकारिता आंदोलन के इतिहास में एक महत्वपूर्ण पड़ाव के रूप में देखा जायेगा।
डॉ. कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सहकारिता क्षेत्र को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई गति देने के उद्देश्य से सहकारिता मंत्रालय का गठन किया गया था। उन्होंने सहकारिता मंत्रालय के गठन के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय सहकारिता मंत्री जी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है और गांवों की आर्थिक मजबूती का सबसे बड़ा आधार किसान, महिलाएं, छोटे उद्यमी और सहकारी संस्थाएं हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सहकारिता को एक स्वतंत्र मंत्रालय देकर इसे राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा से जोड़ा। सहकारिता मंत्रालय के गठन के बाद देशभर में सहकारी संस्थाओं को मजबूत करने, पारदर्शिता बढ़ाने, डिजिटल तकनीक से जोड़ने और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित